राऊटर, Wi Fi एक्सटेंडर & 4K Android TV Box के बारे में जानकारी

information-about-routers-wi-fi-extenders-and-4k-android-tv-boxes
information-about-routers-wi-fi-extenders-and-4k-android-tv-boxes

 

राऊटर, Wi Fi एक्सटेंडर & 4K Android TV Box के बारे में जानकारी

5 सितंबर 2019 को, Jio Fiber को ट्रिपल प्लान के साथ लॉन्च किया गया है, इसमें एक लैंडलाइन, टीवी और ब्रॉडबैंड सेवाएं शामिल हैं।

मतलब आपको एक 4k TV Box और Jio Fiber Router भी मिलेगा |

 

अभी आप इन सभी में से किसी का भी ब्रॉड़बंड ले सकते हैं – ACT Fibernet, Airtel Fibernet, Hathway, Tikona, Exitel, YOU Broadband, SITI, GTPL etc.

 

अब आपके मन में 4k TV Box और Jio Fiber Router के बारे ढेर सारे प्रश्न उठ रहे होंगे |

 

यहाँ इस पोस्ट में इन दोनो डिवाइस ( Router & Extender ) से आपका परिचय कराने का कोशिश कर रहा हूँ। मैने पहले से Android Tv Box पर एक लेख  लिखा है, इस लिंक पर जाकर इसे पढ़ लें – Android 4K TV Box

राऊटर और एक्सटेंडर क्या है ?

1. Router क्या है और उपयोग क्या है ?

घर में इंटरनेट केबल के द्वारा आता है ,अब पूरे घर में केबल लगाना संभव नही हो सकता है | तो ऐसे में एक डिवाइस की ज़रूरत होती है, जो पूरे घर को wi Fi ज़ोन बदल दे, यही काम router का होता है |

 

इंटरनेट केबल को router से जोड़ दें आपका काम हो जायगा |

 

2. Wi Fi zone का क्या फ़ायदा है ?

पूरे घर में Wi Fi होने से आप टीवी, मोबाइल या कंप्यूटर किसी को भी Wi -Fi से जोड़ सकते है |

लेकिन टीवी को जोड़ने के लिए आपको android-tv-box चाहिए |

Router,300 Mbs & 150 Mbs
Router,300 Mbs & 150 Mbs

3. राऊटर खरीदते समय क्या क्या ध्यान रखना चाहिए ?

सबसे पहले आपको कौन सा DSL या ADSL लेना है, ये चुनाव करना चाहिए | उसके बाद आपको अपनी ज़रूरतों और एरिया का साइज़ सोचना होगा |

सामान्य ज़रूरत के लिए 2.4 GHZ रेडियो वेव वाला Router लें, इस तरह के राऊटर सस्ते ( Rs. 1000 (Approx) होते है |

स्पेशल ज़रूरतों के लिए आपको Dual Band वाला Router जो 2.4 GHZ और 5 G HZ दोनो इस्तेमाल करता हो, खरीदना चाहिए |

 

4. एक राऊटर का Wi Fi कवरेज रेंज क्या होता है ?

आमतौर पर Router का WiFi कवरेज लगभग 1000 वर्ग फुट है। सामान्य रूप से घर में यूज़ करने के लिए 150 mbps or 300 mbps ( million bits per second) का Router ले सकते हैं | घर की दीवारें सिग्नल ट्रान्स्फर में रुकावट डालती है |

ज़्यादा Bits Rate होने का मतलब ज़्यादा कवरेज एरिया है | 300 Mbps का Router लेना चाहिए | इस प्रॉडक्ट को खरीदने के लिए यहाँ क्लिक करें |

Router of 2.4 GhZ or 5.0 GHZ
Router of 2.4 GhZ or 5.0 GHZ

5 . क्या राऊटर का रेंज बढ़ाने के लिए एक्सटेंडर का इस्तेमाल करना पड़ेगा ?

घर का एरिया बड़ा या इस्तेमाल करनेवाले लोग अलग अलग फ्लोर पर रहतें हो, तो weak सिग्नल का प्राब्लम होता है |

इसको समस्या को हल करने का बेहतर तरीका एक्सटेंडर यूज़ करना है | एक्सटेंडर फिर से आपको 1000 ज़्क फुट एरिया का कवरेज देगा |

 

6. Extender कैसा लेना चाहिए ?

यह एक पोर्टेबल प्लग-इन एडाप्टर है जो आपको मौजूदा वायरलेस नेटवर्क का विस्तार करने देता है। इसे अतिरिक्त बिजली केबल की आवश्यकता नहीं है। इस प्रॉडक्ट को खरीदने के लिए यहाँ क्लिक करें |

ADSL Splitter
ADSL Splitter

7. ADSL ya DSL Router क्या होता है ?

सामान्यतः Router दो तरह के होते हैं 1. ADSL (Asymmetric Digital Subscriber Line) और 2. DSL or SDSL (Symmetric Digital Subscriber Line) |

 

जैसे BSNL से ब्रॉडबॅंड सर्विस लेने पर एक ही wire से टेलिफोन और इंटरनेट आता है, बस एक Splitter की मदद से घर में दोनो को अलग करते हैं |

 

तो ऐसे किसी connection जिसमे splitter इस्तेमाल हुआ है, आपको ADSL Router लेना होगा. बाकी टाइप के Broadband Connection लिए DSL या SDSL Router राऊटर लगेगा |

 

8. Router System के बारे में अधिक तकनीकी जानकारी

ADSL Router

ADSL Router में कम से कम 1.5 से 9 Mbps की Download Speed और 16 से 640 Kbps की Upload Speed होता है |

डाउनलोड गति वह दर है जिस पर इंटरनेट से उपयोगकर्ता के कंप्यूटर में डेटा स्थानांतरित किया जाता है।

अपलोड गति वह दर है जो उपयोगकर्ता के कंप्यूटर से इंटरनेट पर स्थानांतरित की जाती है।

Download & Upload speed के अंतर की वजह से ही इसे एसिमीट्रिक ( asymmetric) DSL कहते हैं |

 

DSL or SDSL Router

लेकिन DSL Router में दोनो बराबर होता है |

 

Wi-Fi Dual-Band Router

ऐसा राउटर दो रेडियो बैंड, एक 2.4GHz बैंड और 5GHz बैंड पर काम करता है।

2.4GHz बैंड 5GHz बैंड की तुलना में कम आवृत्ति पर संचालित होता है और बेहतर रेंज प्रदान करता है, क्योंकि यह दीवारों और अन्य संरचनाओं आसानी से पार हो जाता है।

 

यह वेब सर्फिंग और फेसबुक और ट्विटर जैसी सोशल मीडिया सेवाओं से जुड़ने के लिए पूरी तरह से ठीक है।

लेकिन 2.4GHz वाई-फाई बैंड को घर में अन्य उपकरणों के साथ प्रतिस्पर्धा करना पड़ता है जो एक ही आवृत्ति का उपयोग करते हैं, जैसे कि माइक्रोवेव ओवन, ब्लूटूथ डिवाइस और वायरलेस फोन।

 

यदि आप एक अधिक डिवाइस जैसे टीवी या मोबाइल पर नेटफ्लिक्स जैसी सेवा से वीडियो स्ट्रीमिंग कर रहे हों, या Xbox Live जैसी ऑनलाइन गेमिंग सेवा से कनेक्ट हो रहे हों, तो 5GHz बैंड सिग्नल अच्छा होता है ।

 

क्यूकी घर रखे किसी और डिवाइस से इसको कोई अवरोध नही होता है | इस प्रॉडक्ट को खरीदने के लिए यहाँ क्लिक करें |

 

राऊटर, Wi Fi एक्सटेंडर & 4K Android TV Box के बारे में जानकारी

Various Network Standard:-

802.11a

यह 5 गीगाहर्ट्ज़ पर रेडियो तरंगों को प्रसारित करता है और प्रति सेकंड 54 मेगाबिट तक डेटा स्थानांतरित कर सकता है। यह ऑर्थोगोनल फ्रिक्वेंसी-डिवीजन मल्टीप्लेक्सिंग (OFDM) का भी उपयोग करता है, एक अधिक कुशल कोडिंग तकनीक जो अन्य उपकरणों के inteference को बहुत कम करती है।

 

802.11b 

यह सबसे धीमा और कम खर्चीला मानक है, इसलिए लोकप्रिय है | यह रेडियो स्पेक्ट्रम के 2.4 गीगाहर्ट्ज़ फ़्रीक्वेंसी बैंड में संचारित होता है। यह प्रति सेकंड 11 मेगाबाइट डेटा को संभाल सकता है, और यह गति में सुधार करने के लिए पूरक कोड कुंजीयन (CCK) मॉडुलन का उपयोग करता है।

 

802.11g

यह भी 802.11b की तरह 2.4 GHz पर प्रसारित होता है, लेकिन यह बहुत तेज़ है – यह प्रति सेकंड 54 मेगाबिट तक डेटा संभाल सकता है। 802.11g तेज है क्योंकि यह OFDM कोडिंग का उपयोग करता है |

 

802.11n

यह ए, बी और जी के साथ compatiable है। यह प्रति सेकंड 140 मेगाबिट्स गति प्राप्त कर सकता है। 802.11n प्रति सेकंड 150 मेगाबिट्स की गति से डेटा की चार streams तक transmit कर सकता है |

 

802.11ac

यह 802.11n के साथ compatiable है। यह single stream पर अधिकतम 450 मेगाबिट्स प्रति सेकंड प्रसारित कर सकता है | यह आठ streams तक transmission की अनुमति दे सकता है। प्रति सेकंड एक गीगाबिट की गति देने की क्षमता के कारण इसे 5G वाईफाई भी कहा जाता है।

 

REFERENCES

  • https://in.pcmag.com
  • https://www.howstuffworks.com/
  • https://www.amazon.in

 

DISCLAIMER

Above shown images used for illustrative purposes only. No Copyright infringement intended.

You can put your queries on email- amitsrahul@gmail.com
rahulrainbow

2 thoughts on “राऊटर, Wi Fi एक्सटेंडर & 4K Android TV Box के बारे में जानकारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error

Got information? Please share it.